Skip to main content

Aaj Tak24x7

साइक्लोथॉन से दिए डायबिटीज जागरूकता के संदेश*

*आज तक 24×7 भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

  1. साइक्लोथॉन से दिए डायबिटीज जागरूकता के संदे

*शारीरिक श्रम और व्यायाम डायबिटीज़ से लड़ने का सबसे कारगर हथियार- डॉ मनीष शर्मा*

30 नवंबर को मधुमेह जागरूकता माह के समापन अवसर पर आयोजित साइक्लोथॉन को सी एम एच ओ भोपाल डॉ मनीष शर्मा द्वारा जयप्रकाश जिला चिकित्सालय परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एवरी पेडल काउंट्स के संदेश के साथ आयोजित इस साइकिल रैली में डायबिटीज के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में प्ले कार्ड, बैनर्स, पोस्टर्स के माध्यम से जानकारी दी गई । कार्यक्रम में वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, रिजॉल्व टू सेव लाइफ, जपाईगो संस्था द्वारा विशेष सहयोग दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने कहा कि नियमित व्यायाम और शारीरिक श्रम डायबिटीज से बचाव और नियंत्रण में बेहद कारगर है। विशेष रूप से टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। प्री डायबिटिक स्टेज को रोकने के लिए हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड जैसे आलू , तरबूज, पाइनएप्पल, सफेद शक्कर, चावल, कॉर्न फ्लेक्स, व्हाइट ब्रेड के सेवन से बचना चाहिए।

प्रतिदिन न्यूनतम 40 मिनट का व्यायाम डायबिटीज की संभावना को कम करता है। नियमित जांच, स्वस्थ जीवन शैली एवं चिकित्सक की सलाह से दवाइयों का नियमित सेवन कर सामान्य जीवन जिया जा सकता है । सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच परामर्श एवं दवाइयां निशुल्क दी जाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और वर्ल्ड डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार दुनिया भर में 537 मिलियन से ज्यादा वयस्क मधुमेह से पीड़ित है और अनुमान है कि 2045 तक यह संख्या बढ़कर 783 मिलियन हो जाएगी । मधुमेह हर तबके को प्रभावित करता है, हालांकि विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में ज्यादा प्रचलित है । जहां मधुमेह से पीड़ित 75% से ज्यादा लोग रहते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in