ग्वालियर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया अंधे कत्ल का खुलासा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह

ग्वालियर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया अंधे कत्ल का खुलासा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिं

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो रिपोर्ट

 

झाँसी रोड थाना, जिला ग्वालियर में 30/11/25 को नाबालिग लड़के का शव मिलने पर हत्या का अपराध 387/25 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता पंजीबध किया गया।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमान धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर (भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर (रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में तथा सीएसपी विश्वविद्यालय हिना ख़ान (रापुसे) और डीएसपी प्रशिक्षु अन्नपूर्णा (थाना प्रभारी परिहार) के नेतृत्व में पुलिस की टीमों को उक्त प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।

थाना प्रभारी झाँसी रोड श्री शक्ति यादव ने पुलिस टीम के संग त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से घटना की जांच पड़ताल शुरू की। कार्यवाही दौरान नाबालिग संदेही का पता लगने पर उस से पूछताछ की गई। पूछताछ में संदेही ने घटना करना स्वीकारा। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुराने निजी विवाद के कारण आक्रोशित होकर कुल्हाड़ी के वार द्वारा हत्या करना बताया है।
संपूर्ण कार्यवाही में झाँसी रोड थाना पुलिस ने अत्यंत सराहनीय कार्य करते हुए नाबालिग लड़के के अंधे कत्ल का 48 घंटे के अंदर खुलासा किया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम
के सराहनीय कार्य को देखते हुए प्रोत्साहन हेतु 10,000 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की।
संपूर्ण कार्यवाही में सराहनीय कार्य: थाना झाँसी रोड से SI प्रकाश चौहान, SI आशीष शर्मा, ASI सुरेंद्र राजौरिया, ASI राजवीर यादव, HC 1749 प्रताप, HC 616 रामबरन लोधी, आरक्षक 299 श्याम सिंह, आरक्षक 2201 रामबीर सगर, आरक्षक 940 नीरज यादव, आरक्षक 2142 अंगद यादव, आरक्षक 1252 राजकुमार विमल, थाना थाटीपुर से HC 1388 देवेंद्र सखवार, अपराध शाखा से SI शिवम राजावत, HC 682 हेमंत कुशवाह, आरक्षक 335 पवन शुक्ला, आरक्षक 1315 रंजीत गुर्जर एवं साइबर शाखा पुलिस।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes