सुरक्षा निर्देशों को दरकिनार कर हो रहा था खनन, महानिदेशालय ने कराया बंद

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सुरक्षा निर्देशों को दरकिनार कर हो रहा था खनन, महानिदेशालय ने कराया बं

डाला/सोनभद्र :- सोनभद्र का क्रशर परिवहन जैसे ही चालू हुआ । क्षेत्र में अजिब प्रकार की पट्टेदारों में खुशी की लहर दौड़ी की मानों मौत के सौदागरों को यमराज का राजभवन मिल गया हो। वही भारत सरकार मंत्रालय श्रम एवं रोजगार , खान सुरक्षा निदेशालय द्वारा कार्य सूचनाओं के माध्यम से अवगत कराते हुए प्रभावित कर दिया गया।
खान सुरक्षा महानिदेशालय वाराणसी क्षेत्र वाराणसी द्वारा जारी पत्र एस 290/3 दिनांक 2/12/2025 के द्वारा लगभग 37 खादानों को सुरक्षा मानक की अवहेलना में बंद कर दिया गया। जारी पत्र मिलते ही खनन क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। वही यूनियन द्वारा प्रदेश सरकार के राजस्व व पट्टेदारों की सुध लेने बातें सामने आने लगी। खान सुरक्षा निदेशक वाराणसी क्षेत्र वाराणसी ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद-सोनभद्र, तहसील ओबरा, ग्राम बिल्ली मारकुण्डी, के स्वीकृत डोलो स्टोन / पत्थर खदानों में इस निदेशालय के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था, जिसके दौरान धात्विक खान विनियम, 1961 का गंभीर उल्लंघनों के लिए खान अधिनियम, 1952 की धारा 22 (3) एवं 22A (2) के तहत आदेश अधिसंचित किया गया है और कार्यवाही हेतु इसकी सूचना आपके कार्यालय को भी प्रदान की गयी है।
उक्त उल्लंघनों के अनुपालन करने के लिए वर्तमान में भी खदान मालिकों को सुधार की योजना (Scheme of rectification) एवं अद्ययति खान का नक्शा (update mine plan) 15 दिनों के अंदर जमा करने हेतु पत्र भेजा गया था, जिसकी प्रतिलिप आपके कार्यालय में भेजी गयी थी, परंतु अब तक किसी भी खदान मालिक द्वारा (Scheme of rectification) एवं (update mine plan) जमा नहीं किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि खादान मालिक उल्लंघनों के निराकरण के प्रति गंभीर नहीं हैं। खनन पट्टेधारकों द्वारा उक्त उलंघन का पूर्ण अनुपान हेतु ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। तथा खदान में सुधार हेतु योजना, उसके अनुमोदन एवं अनुपालन हेतु व्यवस्था नहीं कर ली जाती है तथा इस निदेशालय द्वारा सुधार की योजना के अनुरूप कार्य संचालित करने हेतु आदेश जारी नहीं किया जाता है तब तक खदान का खनन कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। खनिज का परिवहन बंद रखा जाए। यह खदान में काम कर रहे श्रमिकों के सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in