*छनेरा नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी को ओंकारेश्वर का अतिरिक्त प्रभार ,ओंकारेश्वर नगर परिषद सीएमओ डॉ कृष्णा सुशीर प्रशिक्षण पर गए
*मिश्रीलाल कोहरे*
ओंकारेश्वर
ओंकारेश्वर नगर परिषद सीएमओ एवं सहायक कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण सुशीर शुक्रवार को कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2024 बैच के सीधी भर्ती के परिविक्षाधीन भापृसे अधिकारियों को 8 दिसंबर से 19 दिसंबर तक की अवधि में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान महलगांव ग्वालियर में भू अभिलेख/सर्वे व्यावसायिक प्रशिक्षण में सम्मिलित होने से एवं 22 दिसंबर से 2 जनवरी तक अध्ययन दौरे के माध्यम से राज्य के भूगोल इतिहास संस्कृति सामाजिक आर्थिक प्रथाओं को समझना है इसलिए उन्हें ओंकारेश्वर नगर परिषद सीएमओ पद से भार मुक्त किया गया है उनके स्थान पर नगर परिषद छनेरा की सीएमओ मोनिका पारधी को ओंकारेश्वर नगर परिषद काअतिरिक्त प्रभार सोपा गया है। पूर्व में भी मोनिका पारधी यहां पर प्रभावी सीएमओ के पद पर में सेवाएं दे चुकी हैं।
सोमवार को मोनिका पारधी ओंकारेश्वर नगर परिषद का पदभार संभालेंगी
और आगामी आदेश तक यहां पर छनेरा नगर परिषद के साथ अतिरिक्त प्रभार के साथ प्रभारी सीएमओके रूप में कार्य करेंगी।


