जनपद अमरोहा………………. मे आज दिनांक 9 दिसंबर को राष्ट्र सेवी संगठन एवं विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं से निर्धारित समय के अंदर अपना सही विवरण प्रस्तुत कर अभियान के उद्देश्य को सफल बनाने में सहयोग की अपील की साथ ही बूथों पर पहुंचकर बी एल ओ एवं उनका सहयोग कर रही टीम का उत्साह वर्धन किया
उन्होंने बताया कि जनपद में अभियान की शुरुआत 4 नवंबर को हो गई थी लेकिन इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने के चलते पहले 20 दिन में मात्र 20 प्रतिशत कार्य ही हो पाया।तत्पश्चात कम समय में शेष कार्य सम्पन्न करने के लिए बी एल ओ पर दबाव बना दिया गया। जिसके चलते अधिकांश बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं को अनमेपिंग दर्शाकर कार्य की इतिश्री कर दी गई। लेकिन एक ओर बड़ी संख्या में मतदाता अनमेपिंग के चलते अधर में लटक गए वहीं कई स्थानों से शिकायत मिली है कि कुछ महिलाओं की मायके की दी गई जानकारी में भी कुछ जालसाज लोगों द्वारा खेल कर पिता का नाम आदि गलत जानकारी दे दी गई। जिसके चलते अभियान के उद्देश्य को धक्का लगा है।इस अवसर पर सतवीर सिंह, खिलेंद्र सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।सवाददाता……. Musheer. Khan….. ब्यूरो चीफ अमरोहा उत्तर प्रदेश



