ग्वालियर व्यापार मेले में 50 प्रतिशत आरटीओ छूट का नोटिफिकेशन शीघ्र जारी हो*

*ग्वालियर व्यापार मेले में 50 प्रतिशत आरटीओ छूट का नोटिफिकेशन शीघ्र जारी हो

*ऑटो मोबाइल्स व्हीकल डीलर एसोसियेशन ने ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मिलकर आग्रह किया*

  • ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी जाने वाली 50 प्रतिशत आरटीओ छूट का नोटिफिकेशन शीघ्र जारी हो इस आग्रह के साथ आज ऑटो मोबाइल्स व्हीकल डीलर एसोसियेशन केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने एयरपोर्ट पहंुचा। एयरपोर्ट पर ऑटो मोबाइल्स व्हीकल डीलर एसोसियेशन ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का स्वागत किया एवं आग्रह किया कि गत वर्ष यह छूट 16 जनवरी को प्राप्त हुई थी जबकि मेला 25 दिसम्बर से प्रारंभ हुआ और आज 10 दिसम्बर तक छूट का नोटिफिकेशन नहीं हुआ है।
    ऑटो मोबाइल्स डीलर कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन के साथ एयरपोर्ट पहंुचे और उन्होंने शीघ्र ही छूट दिये जाने का आग्रह किया। कैट के पदाधिकारी आकाश जैन, मुकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, रीतेश गुप्ता, डॉ.सौरभ खण्डेलवाल ने एक पत्र भी श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को सौपा और आग्रह किया कि पूर्वोत्तर राज्यों का एक मण्डप ग्वालियर व्यापार मेले में बनाया जाय ताकि इस वर्ष पूर्वाेत्तर राज्यों का इस क्षेत्र को व्यापार मेले और इस क्षेत्र के व्यवसाईयों को पूर्वोत्तर राज्यो का व्यवसाय मिले। कैट पदाधिकारियों ने इस वर्ष फरवरी में आयोजित होने वाले कैट क्रिकेट प्रीमियर लीग में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को आमंत्रित करने का पत्र भी सौपा।
    इस अवसर पर ग्वालियर मेला व्यापार संघ ने आग्रह किया कि ग्वालियर मेले का उदघाटन भारत के गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी से अगर करायेंगे तो मेले का वैभव वापिस लौटने की दिशा में एक कदम होगा। आज के प्रतिनिधि मण्डल में हरीकान्त समाधिया, महेन्द्र भदकारिया, आकाश जैन, अनिल पुनियानी, चन्दन सिंह, के.जे.सिंह, श्याम गुप्ता, उमेश गुप्ता, जगदीश उपाध्याय, विजय कब्जू, निकुंज शिवहरे, उमेश उप्पल, भरत नागपाल, संजय गर्ग, ओचल भदकारिया आदि थे।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in