- *317 जोडों ने थामा एक दूसरे का हाथ,सुख- दुख में साथ रहने के दिये वचन।
*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब बहनों को मिली दाम्पत्य जीवन की सौगात।*
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
*औरैया 11 दिसम्बर 2025-* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में ककोर स्थित तिरंगा मैदान में कुल 317 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बधे। उक्त अवसर पर 314 जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज से तथा 03 जोड़ों का निकाह पढ़ाकर एक दूसरे का जीवन साथी बन एक दूसरे का हाथ थामा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने गणेश जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की सामूहिक विवाह योजना महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें गरीब एवं असहाय परिवार की बेटियों की शादी धूमधाम से कराई जाती है जिससे उन्हें यह महसूस न हो कि वह गरीब परिवार की बेटियां हैं और अभिभावक के ऊपर बोझ है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों के हितार्थ जीवन से लेकर अपने पैरों पर खड़ी होकर स्वावलंबी बनने के लिए सरकार योजनाओं के माध्यम से जीवन से लेकर शिक्षा और रोजगार तक आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं का लाभ बेटियों को दे रही है। बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा पर लगातार कार्य करके उन्हें सशक्त बना रही है इसी का परिणाम है कि आज बेटियां हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भागेदारी/सहभागिता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो जोड़े आज दाम्पत्य सूत्र में बंध रहे हैं वह भविष्य में सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे,यह मेरा आशीर्वाद है। उन्होंने नव दम्पति को वस्त्र व उपहार आदि भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 सर्वेश कठेरिया ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों की धूमधाम से शादी करने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं। जिससे उनको यह महसूस न हो कि वह गरीब हैं। सरकार द्वारा शादी के दौरान भेंट स्वरूप कन्या के बैंक खाते में धनराशि जमा किये जाते हैं और दाम्पत्य जीवन तथा ग्रहस्थी के उपयोग में आने वाली वस्तुऐं यथा पायल, बिछिया, वस्त्र, बर्तन आदि दिये जाते हैं साथ ही वर वधू पक्ष के लोगों को ससम्मान भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है।
सदर विधायका श्रीमती गुडिया कठेरिया ने कहा कि इन जोड़ों ने अपने-अपने जीवनसाथी को चुनकर आगे सुखमय जीवन व्यतीत करने का रास्ता ढूंढा है जो अपने सुखमय जीवन को साथ रहकर व्यतीत करेंगे। उन्होंने नव दांपत्य को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने नवदाम्पतियों को नव दाम्पत्य जीवन की वधाई देते हुए कहा कि आज का आयोजन सिर्फ आयेाजन नहीं है ब्लकि सामाजिक समरस्ता एवं एकता का प्रतीक है क्योंकि यहां पर विभिन्न धर्मों तथा वर्गों के लोगों का पाणिग्रहण संस्कार के साथ होता है।
पूर्व विधायक दिबियापुर लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्व पूर्ण है। क्योंकि आज के दिन बडी संख्या में गरीब बेटियों की शादी इतनी धूमधाम से की जा रही है। उन्होने कहा कि सनातन धर्म में सात प्रकार से विवाह संस्कार होते है जिनमें पाणिग्रहण संस्कार सर्वोतम है। उन्होने कहा कि दाम्पत्य जीवन में पति- पत्नी एक दूसरें के पूरक है।
अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग की सदस्या ने सभी नव विवाहितों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती,मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अनूप गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत दिबियापुर राघव मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अजीतमल रजनीश पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक व शादी के जोड़ों के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।



