मानव अधिकार स्वस्थ्य एंव सुरक्षा संगठन भारत के तत्वाधान में विश्व मानव अधिकार दिवस का आयोज
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए.के जैन व आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एड राजीव जैन सैनानी का हुआ सम्मान
सिरोंज। मानव अधिकार स्वस्थ्य एंव सुरक्षा संगठन भारत के तत्वाधान में विश्व मानव अधिकार दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगठन एंव वरिष्ठ समाजसेवी व स्कूली बच्चों का सम्मान व निशुल्क रूप से कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विमल ऑसवाल एंव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए.के जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहें। वही वरिष्ठ समाजसेवी एंव ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एड. राजीव जैन सैनानी भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभांरभ मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया गया।
निस्वार्थ भाव से करते है सेवा – इस असवसर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एड. राजीव जैन सैनानी ने कहा कि मानव अधिकार स्वस्थ्य एंव सुरक्षा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए.के जैन द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व मानव अधिकार दिवस का आयोजन किया जाता है। तो वही स्कूल छात्र-छात्राओं की भाषण व निबंध प्रतियोगिताओं आयोजित कर बच्चों के मनोबल को बडाया जाता है। साथ ही छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकार से अवगत कराया जाता है। जिससे कि हर छात्र अपने अधिकारो को समझे और अपने अधिकार की लडाई लड सकें। वही उन्होने कहा कि संगठन द्वारा इस कडकडाती सर्दी में जो गरीबो को कंबल वितरण करने का किया गया है वह काफी सराहनीय है। क्योकि अक्सर देखा जाता है कि गरीब व्यक्ति जो कि सडको व फुटपाट पर अपना जीवन व्यतीत करते है। उनमें से ऐसे कई व्यक्ति होते है जिनके पास न तो पहनने के लिए कपडें होते और न ही सर्दी से बचने के लिए कंबल आदि चीजे होती और में सर्दी के मौसम मे सड़को पर रात काटते नजर आते है। वही मानव अधिकार स्वस्थ्य एंव सुरक्षा संगठन द्वारा ऐसे गरीबो के चिन्हित कर उनकी मदद की जाती है। ताकि हर गरीब व्यक्ति इस कडकडाती सर्दी से बच सकें।
कई सम्मानो से किया गया विभूषित – वही श्री सैनानी ने कहा कि हम बडें गौरंवित है कि हमारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए.के जैन को पूरे देश में कई सम्मान व उपाधियो से विभूषित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से राज गौरव सम्मान द्वारा नागरिक कल्याण सेवा भारत द्वारा दिया गया,अटल बिहारी वाजपेई पर मेडिकल साइंस लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा रत्न दिया गया,आयुर्वेद महा सम्मेलन द्वारा आयुर्वेद भूषण,अखिल भारतीय आयुर्वेद सेवा संघ भारत द्वारा आयुर्वेद सम्राट दिया गया,आयुष विकास परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा गौरव दिया गया,भारतीय अरूविज्ञान शोध संस्थान जौनपुर द्वारा आयुर्वेद शिरोमणि दिया गया,महर्षि चरक आयुर्वेद विद्यापीठ इलाहाबाद द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा रत्न दिया गया,डाबर इंडिया लिमिटेड द्वारा वेदराज दिया गया,धन्वंतरि कार्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा वेद शिरोमणि अवार्ड दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए.के जैन ने संगठन की दी जानकारी – इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए.के जैन ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि भारत में मानव अधिकार, स्वास्थ्य और सुरक्षा संगठन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जैसे वैधानिक निकाय और भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद जैसी गैर-सरकारी संस्थाएँ शामिल हैं, जो मानवाधिकारों के उल्लंघन की जाँच, जागरूकता फैलाने, और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए काम करती हैं, जैसे राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन और मानवाधिकार सुरक्षा समिति, ये संगठन नागरिकों के जीवन, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान जैसे अधिकारों की रक्षा के लिए काम करते हैं, जिसमें स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकार भी शामिल हैं, और अक्सर सरकार के साथ मिलकर या स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं।
गरीबो की मदद करना सबसे बडा पुण्य का कार्य – इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विमल ऑसवाल ने कहा कि मानव अधिकार स्वस्थ्य एंव सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए.के जैन द्वारा हर वर्ष विश्व मानव अधिकार दिवस का आयोजन कर जो गरीबो की मदद की जाती है। वह सबसे बडा पुण्य का कार्य है। इसी के साथ स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चो के अंदर छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकालने का जो प्रयास किया जाता है। वह काफी सराहनीय कार्य है। ऐसे आयोजनो के माध्यम से देश के भविष्य छोटे छोटे बच्चें आने वाले समय में अपने सपनो को तो सकार करते ही है साथ ही अपने क्षेत्र व अपने प्रदेश का भी नाम रौशन करते है। इसी के साथ संगठन द्वारा जो बच्चों को उनके अधिकारो की जानकारियो दी जाती है उससे बच्चें अपने अधिकारों को समझते है और हर क्षेत्र में अपनी लडाई स्वंय लड पाते है।
कार्यक्रम में हुआ इनका सम्मान – मानव अधिकार स्वस्थ्य एंव सुरक्षा संगठन भारत के तत्वाधान में विश्व मानव अधिकार दिवस का आयोजित भव्य कार्यक्रम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए.के जैन,आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एड. राजीव जैन सैनानी,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विमल ऑसवाल,समाजसेवी भगवानदास साहू,राम नारायण पलोड,जिला अध्यक्ष गणेश राम रघुवंशी,सुनील पिगंले,हरिबाबू अग्रवाल,महेन्द्र सिंह सूर्यवंशी आदि का सम्मान किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी निर्मल जैन द्वारा किया गया।



