Skip to main content

Aaj Tak24x7

राज्यस्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी में पुरस्कृत हुए शिक्षाविद् गुप्ता

राज्यस्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी में पुरस्कृत हुए शिक्षाविद् गुप्त

खरगोन। गत दिनों राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी मैपेक्स सुभाष यादव भवन भोपाल में आयोजित की गई थी। इस प्रदर्शनी में के विजेताओं का पुरस्कार समारोह इंदौर फिलेटेलिक सोसाइटी द्वारा इंडियन कॉफी हाउस इंदौर में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान निमाड़ फिलेटेलिक सोसाइटी के संस्थापक निरंजनस्वरूप गुप्ता को विजेता के रूप में मुख्य अतिथि ख्यात शिक्षा शास्त्री डॉ. ज्योति भाटिया ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता रवींद्र नारायण पहलवान के अलावा इंदौर सोसाइटी के राजेश शाह, लक्ष्मीकांत जैन आदि सदस्य भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि डाक विभाग द्वारा गत माह खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर जिलों की खंडवा में आयोजित डाक टिकट प्रदर्शनी में श्री गुप्ता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था और उन्हें खरगोन डाक विभाग के संजय कुलकर्णी, पोस्ट मास्टर दीप्तेश चौकड़े, विजय आस्के एवं स्टाफ द्वारा सम्मानित भी किया गया था। खरगोन से अंजू त्रिवेदी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7