गाड़रवाड़ा की धरती पर तीसरा देदीप्यमान नक्षत्र का उदय- डॉ अरुण सक्सेना

गाड़रवाड़ा की धरती पर तीसरा देदीप्यमान नक्षत्र का उदय- डॉ अरुण सक्सेन

श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति का
नेत्र परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

नरसिंहपुर- समाजसेवा में सदैव समर्पित रहने वाला संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के संस्थापक आशीष राय के नेतृत्व में पीड़ित मानवता की सेवा मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजनों किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि साधना न्यूज़ के चैनलहेड और जम्प के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना ने
कहा कि गाडरवाड़ा की धरती अभी तक दो नक्षत्रों के कारण मशहूर थी जिसने आचार्य रजनीश और आशुतोष राणा के बाद अब तीसरा दैदीप्यमान नक्षत्र आशीष राय के रूप में उदित हुआ है। पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प मन में संजोकर आशीष जो कार्य कर रहे है वह वास्तव में अद्वितीय है। इनके कार्यों की तुलना करना कठिन है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक ने बताया विकल्प काअंत होता है तो संकल्प का सृजन होता है और प्रकल्प का प्रादुर्भाव होता है। आशीष के व्यवहार से हमें सीख लेना चाहिए।कार्यक्रम के अतिथियों में जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश के मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेशाध्यक्ष कमलेश राय,कलचुरी समाज के जिलाध्यक्ष पंकज चौकसे एवं साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव समिति संरक्षक की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर के उपक्रम में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर में लगभग 448 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया जिनसे से 101 मरीजों का मोतियाबिंद आपरेशन हेतु चयनित कर जबलपुर भेजा साथ ही रक्तदान शिविर के आयोजन में करीब 51 जागरूक नागरिकों ने रक्तदान का संकल्प लिया एवं 15 रक्तवीरो ने रक्त का दान भी किया। नगर समाज सेवा में समर्पित संस्थाओं में श्री सत्य सांई सेवा समिति,रोटरी क्लब, कदम संस्था,विशाल राम रोटी संस्था, मानव सेवा संघ,दयोदय गोशाला,गायत्री परिवार,प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय,मां बीजासेन सामाजिक कल्याण सेवा समिति,विजयासन इंस्टीट्यूट,सेवालय परिवार,चेतना संस्था,रामनाम संग्रहालय समिति, लायनेस क्लब,इनर व्हील क्लब,पिरामिड ध्यान केन्द्र संस्था इत्यादि संस्थाएं के पदाधिकारी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जंप के पदाधिकारी की मौजूदगी रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in