Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर पालिका परिषद् पसान द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण–2025 के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित

नगर पालिका परिषद् पसान द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण–2025 के तहत स्वच्छता अभियान आयोजि

नगर पालिका परिषद् पसान, जिला अनूपपुर (म.प्र.) द्वारा स्वच्छ भारत — एक कदम स्वच्छता की ओर के संकल्प को साकार करने हेतु स्वच्छता सर्वेक्षण–2025 के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान में वरिष्ठ समाजसेवी लाल बहादुर जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय यादव, सचिन जायसवाल (जिला मीडिया प्रभारी), राजेश सिंह, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद अजय यादव, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद सूर्य लोधी, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद विक्की जायसवाल तथा नगर पालिका के अधिकारी–कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

अभियान में सहयोगी संस्था शुभम् समाजसेवी संस्थान, अनूपपुर का विशेष योगदान रहा। संस्था से जुड़े अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए नगर में स्वच्छता एवं जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद् ने स्वच्छता को जनभागीदारी का प्रमुख अभियान बताते हुए नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा स्वच्छता सर्वेक्षण–2025 में नगर को उत्कृष्ट स्थान दिलाने में सहयोग करें।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7