- लोकायुक्त पुलिस ने 5000 की रिश्वत लेते स्टेनो अपर कलेक्टर शिवपुरी को पकडा
अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो।
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक :- श्री ध्यानेद्र सिंह पड़रिया, खेती किसानी, उम्र 35 वर्ष निवासी, श्रीपुरचक्क तहसील रन्नौद जिला शिवपुरी
आरोपी :- श्री मोनू शर्मा पिता श्री सुरेश शर्मा शर्मा , वर्तमान पदस्थापना-स्टेनो अपर कलेक्टर न्यायालय शिवपुरी एवं निवासी शिक्षक कॉलोनी डबरा जिला ग्वालियर म.प्र.
रिश्वत राशि- 5,000/-
विवरण :- आवेदक श्री ध्यानेद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 09/12/2025 को आवेदन किया कि पैतृक जमीन मैं नाम को सही कराने के एवज में रिश्वत की मांग की गई जिसको स्टेनो अपर कलेक्टर न्यायालय शिवपुरी मोनू शर्मा द्वारा 20,000/- रुपए रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत का सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। आज दिनांक 11/12/25 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ। और आरोपी ने पहली किस्त 5000/- शिकायत से पूर्व ले लिए थे उसके बाद 10000 रुपए मांग वार्ता में ही ले लिए थे शेष रिश्वत राशि 5000/ आज लेकर आवेदक को अपर कलेक्टर न्यायालय शिवपुरी में बुलाया। ट्रैप दल गठित कर ट्रैप प्लान किया गया आरोपी ने ऑफर कलेक्टर न्यायालय शिवपुरी कक्ष में रिश्वत ली ।रिश्वत राशि लेते ही आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने आरोपी स्टेनो को पकड़ लिया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( शशोधित अधिनियम 2018)के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल – डीएसपी विनोद कुशवाह,निरीक्षक अभिषेक वर्मा, निरीक्षक के पी एस बैन, प्रधान आरक्षक मनोज कुशवाह, ,आरक्षक गण– राजेंद्र कुमार, प्रशांत सिंह, विनोद शाक्य, रवि सिंह, और वाहन चालक बलवीर सिंह, विशंभर≠



