*जिलाधिकारी ने अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा की जा रही मशरूम की खेती के फसलों उत्पादन को दो हजार रुपए में क्रय करते हुए किया हौसला अफजाई।
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
*औरैया 12 दिसम्बर 2025*/ जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जनपद में अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा की जा रही मशरूम की खेती के प्रथम उत्पाद को दो हजार रुपए में क्रय करते हुए कार्य की सराहना की और महिला सदस्यों से अपेक्षा की, कि वह अन्य महिला समूहों को भी इसके उत्पादन विधि की जानकारी दें जिससे सरकार की मंशानुरूप महिला समूह की सदस्या अपने समूह के माध्यम से मशरूम का उत्पादन कर सके और उसकी बिक्री कर लाभ कमाते हुए स्वावलंबी बने। उन्होंने कहा कि मशरूम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य सहित संबंधित समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रही।



