पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थानो पर गठित साइबर सेल को उनके कर्तव्यो के बारे में की गई

रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती

*पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थानो पर गठित साइबर सेल को उनके कर्तव्यो के बारे में की ग

गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-*
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन के निर्देशन एवं नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर सेल कर्मियों की एक विशेष मीटिंग का आयोजन पुलिस लाइन बस्ती स्थित सभागार में किया गया। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी साइबर सेल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक न्यूज़ तथा ओटीपी आधारित ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन अपराधों पर त्वरित कार्रवाई एवं रोकथाम के लिए साइबर सेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि प्रत्येक साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाए। जनपद में साइबर जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए तथा स्कूल-कॉलेज, ग्राम पंचायतों एवं बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साईबर के सभी पोर्टल को कैसे उपयोग किया जाए,
इस मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी सदर एंव रुधौली सहित प्रभारी साइबर थाना/साइबर सेल मौजुद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों की ट्रेनिग कराने हेतु बताया गया तथा अपील की गई कि साइबर अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जनपद को साइबर फ्रॉड मुक्त बनाने पर हम लोग काम करेंगे। यह मीटिंग जनपद बस्ती पुलिस की साइबर अपराधों के प्रति गम्भीरता एवं सक्रियता को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में बस्ती पुलिस साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in