Skip to main content

Aaj Tak24x7

शाहकोट पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

शाहकोट पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्ता

शाहकोट | 12 दिसंबर 2025
ब्यूरो चीफ: परमजीत कौर

शाहकोट पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी जालंधर देहाती के निर्देशों पर डीएसपी शाहकोट के नेतृत्व में पुलिस थाना सदर शाहकोट की टीम ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर दो आरोपियों को काबू किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन कुमार उर्फ अमन पुत्र बिल्लू और लवली पुत्र धरम दास, दोनों निवासी शाहकोट के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अमन कुमार के खिलाफ थाना सदर शाहकोट में एफआईआर नंबर 35 दिनांक 06.03.2023, धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।..

aajtak24x7
Author: aajtak24x7