Skip to main content

Aaj Tak24x7

गौतस्करी का पर्दाफाश: ग्रामीणों और गौ रक्षकों ने पकड़ी पिकअप वैन और मैजिक वाहन से छः गायें सुरक्षित।

  1. गौतस्करी का पर्दाफाश: ग्रामीणों और गौ रक्षकों ने पकड़ी पिकअप वैन और मैजिक वाहन से छः गायें सुरक्षित

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 39 पर शनिवार पूर्वाह्न गौ तस्करी के लिए झारखंड राज्य की ओर जा रही पिकअप वैन और मैजिक वाहन को संदेह होने पर ग्रामीणों ने रोका। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल छः गायें बरामद की गई, जिनमें दो दुधारू और एक गर्भवती तथा तीन अन्य शामिल रहीं, आशंका जताई जा रही है कि सभी मवेशियों को गौकशी के उद्देश्य से झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा था।सूचना पाकर मौके पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने पिकअप वैन और मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर सभी गायों को सुरक्षित वाहन से नीचे उतरवाया।जबकि इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोलिनडूबा क्षेत्र में अपराह्न के समय तस्करों ने तीन-तीन मवेशियों को लेकर फरार होने में कामयाब रहे। बता दें कि पकड़े गए सभी गायों को विंढमगंज हनुमान मंदिर परिसर में स्वास्थ्य जांच डॉ तरुण रवि द्वारा की गई, जिसमे सभी गायें स्वस्थ पाई गईं, वहीं गर्भवती गाय को विशेष देखरेख में रखा गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार तस्कर की तलाश जारी कर दी है। उधर घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने प्रशासन से गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी निगरानी की मांग की है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7