*जरूरतमंदों के लिए खुला निःशुल्क वस्त्र बैंक*
*वृद्धाश्रम के संस्थापक ने किया वस्त्र बैंक का शुभारंभ जरूरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य-अभिषेक गुप्ता
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी सर्द ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 14 दिसंबर-2024 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे अटल आश्रय गृह, औरैया में *”नेकी की दीवार” नामक निःशुल्क वस्त्र बैंक का शुभारंभ* मुख्य अतिथि डॉ. राज्यवर्धन शुक्ला संस्थापक वृद्धाश्रम व ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार पुरवार जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल राष्ट्रीय महासभा ने की। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाजसेवी संस्था विचित्र पहल पर्यावरण व जल संरक्षण के क्षेत्र व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों के विवाह में मदद आदि अनुकरणीय कार्य कर रही है जबकि विगत कई वर्षों से सर्द ऋतु में वास्तविक जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क वस्त्र व कंबल मुहैया कराए जाने की पहल बहुत ही सराहनीय है, उन्होंने लोगों से अपने अनुपयोगी वस्त्रों को समिति द्वारा संचालित वस्त्र बैंक में दान कर पुनीत कार्य में योगदान देने की अपील की, सर्द ऋतु की आहट को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने कंबल भेंट किये, महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों को उनके नाप के स्वेटर, कोट, कैप आदि गर्म वस्त्र भेंट किये। आयोजन के विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले लोगों के लिए अटल आश्रय में सुविधा प्रदान की गई है, तथा विचित्र पहल संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क ऊनी वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है, जोकि बहुत ही प्रशंसनीय हैं। वस्त्र बैंक के संचालन से लोगों को काफी राहत मिलेगी। अजीतमल से पधारे अखिलेश दीक्षित व विवेक दुबे ने 21 बुजुर्गों को कुर्ता पजामा का नया कपड़ा भेंट किया। संस्था के अध्यक्ष रानू पोरवाल ने कहा कि शहर के जो दानवीर इस मुहिम में सहभागी बनना चाहते हैं, उनका हृदय से स्वागत हैं। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अटल आश्रय भवन में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक वस्त्रों का संग्रह किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि *जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान व मानव सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है,* आयोजन के समापन पर समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशेष सहयोगी अजीतमल से पधारे अखिलेश दीक्षित, विवेक दुबे, पालिका के सफाई निरीक्षक आशीष पांडे, ओम जी गुप्ता, सभासद कुल्लन नेता, जिला चिकित्सालय उरई में चीफ फार्मासिस्ट डॉ. शिव कुमार सोनी, मनोज पुरवार, राम आसरे गुप्ता, गंगा सामग्र के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट, बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, अखिलेश पोरवाल संतोष कुशवाहा, सुधीर कुमार, हिमांशु दुबे, महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई पूर्व अध्यक्ष एकता गुप्ता व सक्रिय सदस्य मंगला शुक्ला आदि एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।



