लोकेशन कन्नौद
आज़ तक 24×7
संवाददाता गणेश जायसवाल
एंकर
कन्नौद, 14 दिसंबर 2025 – श्रीनिवास विद्या विहार स्कूल, कन्नौद की निदेशिका श्रीमती पूजा धूत एवं प्राचार्या श्रीमती प्रीति मारवाहा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया
यह सम्मान EGN Education Leadership Summit & Awards में प्रदान किया गया, जो इंदौर स्थित एसेन्शिया लग्ज़री होटल में आयोजित किया गया था।
श्रीमती पूजा धूत को Outstanding Leadership Hero Award तथा श्रीमती प्रीति मारवाहा को Inspiring Education Hero Award से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल श्रीमती पूजा धूत और श्रीमती प्रीति मारवाहा का नहीं है, बल्कि यह सम्मान हमारे पूरे शिक्षकगण, स्टाफ, प्रशासन और कन्नौद का है।
श्रीमती पूजा धूत और श्रीमती प्रीति मारवाहा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है और वे इसे शिक्षा के क्षेत्र में और भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान हमें और भी मेहनत करने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है।



