🛑 सिवनी ब्रेकिंग जुआ-सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई 🛑
टीआई सतीशतिवारी के नेतृत्व में 21 सटोरिए गिरफ्तार
सिवनी।
सिवनी पुलिस ने जुआ-सट्टा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मशाला क्षेत्र से 21 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी टीआई सतीश तिवारी के नेतृत्व में की गई, जिससे अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को लंबे समय से धर्मशाला क्षेत्र में जुआ-सट्टा संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी, जहां सट्टा लिखते और खिलाते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी राशि, सट्टा पर्चियां, मोबाइल फोन एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Seoni से मनीष बघेल की रिपोर्ट



