देवास जिले के कन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम थुरिया, जागठा एंव तीन टप्पर में अवैध रूप से संचालित शराब बिक्री से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय कन्नौद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने गांव की आवासीय बस्ती में चल रही अवैध शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है

लोकेशन*कन्नौद देवास
आज तक 24 ×7
संवाददाता गणेश जायसवाल
एंकर

देवास जिले के कन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम थुरिया, जागठा एंव तीन टप्पर में अवैध रूप से संचालित शराब बिक्री से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय कन्नौद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने गांव की आवासीय बस्ती में चल रही अवैध शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की ह।

ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि बस्ती के भीतर शराब की बिक्री होने से असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। शराब पीने के बाद लोग आपसी लड़ाई-झगड़ा करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसका सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है और स्कूल आने-जाने वाली छात्राएं भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

महिलाओं का कहना है कि नियमों के अनुसार शराब दुकान का लाइसेंस बस्ती से दूर दिया जाता है, लेकिन ग्राम थुरिया में बिना किसी लाइसेंस के शराब की बिक्री की जा रही है, जो कानून का खुला उल्लंघन है। इस अवैध गतिविधि के कारण ग्रामीणों में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

इस दौरान जागठा सरपंच सोनाली वट्टी, सुशीला, सीमा, गीता, सावित्री बाई, सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के साथ ही थाना कन्नौद पहुंचकर भी अवैध शराब दुकानों को बंद कराने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। सोनाली भट्टी की व्हाइट सम्मिलित है सुनिए क्या अल्टीमेटम दिया है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in