Skip to main content

Aaj Tak24x7

सरधना तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में आगामी 17 नवंबर को प्रस्तावित पश्चिमी उत्तर प्रदेश बन्द के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक बारअध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन ईश्वर चन्द एडवोकेट ने किया।

मेराज पठान की रिपोर्ट

सरधना तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में आगामी 17 नवंबर को प्रस्तावित पश्चिमी उत्तर प्रदेश बन्द के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक बारअध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन ईश्वर चन्द एडवोकेट ने किया

आयोजित बैठक में राजनैतिक दलों और व्यापार संगठनों के जिम्मेदारों से बन्द के सम्बन्ध में समर्थन मांगा गया। जिसमें बैठक में मौजूद सभी संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार संघ तथा अन्य व्यापार मंडलों ने अपना समर्थन देते हुये कहा कि अधिवक्ताओं की यह बहुत पुरानी मांग है जो आम जनता के हित में है। इसी के साथ सरधना व्यापार मंडल। आगा अली शाह फाउंडेशन, सरधना विकास समिति माध्यमिक शिक्षक संघ तथा अन्य संगठन में सरधना बंद में शामिल होने का संपूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर आगामी 17 तारीख को नगर बंद में शामिल होकर सभी ने बंद को कामयाब बनाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर जहां पर संगठन के सभी अधिवक्ता शामिल रहे वहीं। आगा इनुउद्दीन शाह, कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी रेहानुद्दीन। समर कुरैशी जीशान कुरैशी सुशील कुमार kk, मोहम्मद अली शाह मोहम्मद हनीफ राणा।, शावेज़ अंसारी, वीरेंद्र चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7