Skip to main content

Aaj Tak24x7

संत अलॉयसियस महाविद्यालय बना विजेता जबलपुर –

संत अलॉयसियस महाविद्यालय बना विजेता
जबलपुर

आईआईटी बॉम्बे द्वारा 9 से 12 दिसम्बर 2025 में आयोजित NEC नेशनल एन्ट्रप्रेन्योरशिप चैलेन्ज में सक्रिय भागीदारी करते हुए संत अलॉयसियस महाविद्यालय के ED Cell ने 4000 से भी अधिक इंजीरियरिंग महाविद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही 95000/- की राशि का नगद पुरुस्कार भी प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में ED Cell की प्रेसिडेन्ट प्रिंसी तिवारी, वाइस प्रेसीडेंट आदर्श कुमार सिंह, नियति जैन, प्रगति जायसवाल, श्रेया श्रीवास, मयंक, अनंत, योगेश,शीमोन, आर्यमन, लकी एवं पूरब ने भाग लिया। टीम के मैनेजर के रूप में डॉ. दुर्गा रे एवं सुश्री प्रियंका आनंद सम्मिलित हुई। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. फा. जे. बेन एन्टोन रोस ने ED Cell की डायरेक्टर डॉ. आशु जैन एवं समस्त टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। संस्था के चेयरमैन बिशप रेवरेन डॉ. वलन अरासू ने समस्त टीम को अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7