Skip to main content

Aaj Tak24x7

विकासखण्ड कोन के ग्राम पंचायत रोरवा में सरकारी धन के बंदरबांट का मामला, जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

विकासखण्ड कोन के ग्राम पंचायत रोरवा में सरकारी धन के बंदरबांट का मामला, जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मां

सोनभद्र।जनपद सोनभद्र के विकास खंड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत रोरवा में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है।आरोप है कि ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम देवी ने पंचायत के विकास कार्यों के नाम पर प्राप्त सरकारी धन को स्वयं के खाते तथा अपने नजदीकी के खाते में स्थानांतरित कर लाखों रुपये का गबन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में विकास कार्य में
सोख्ता गड्ढा निर्माण, प्राथमिक विद्यालय में मजदूरी भुगतान,पंचायत भवन के कार्य,शौचालय निर्माण एवं टैंकर परिचालन जैसे आदि कार्यों का भुगतान की बड़ी धनराशि सीधे ग्राम प्रधान के खाते में गई, जबकि कई भुगतान उनके करीबी नंदलाल पुत्र मुन्नर सिंह के खाते में किया गया है। हैरानी तो तब हुई जब नन्दलाल सिंह पुत्र मुन्नर सिंह कभी टैंकर परिचालन,कभी मिस्त्री,कभी मजदूर बनकर लाखों रुपया का भुगतान इनके खाते में किया गया हैं
इसमें 5वें राज्य वित्त और 15वें वित्त के अंतर्गत हुए दर्जनों भुगतान शामिल हैं। शिकायतकरर्ता ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया है ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लग सके।
इस संदर्भ में एडिओ पंचायत से जब सम्पर्क करने की कोशिश किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7