सड़कों पर पेंच रिपयेरिंग का कार्य जारी – निगमायुक्त संघ प्रिय
अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 रिपोर्ट
ग्वालियर दिनांक 17 दिसम्बर 2025- नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज टापू मोहल्ला एसएस कचौडी के बगल वाली गली, महलगांव, बंगला नम्बर 17बी गांधी रोड, सिकंदर कम्पू सैनिक कॉलोनी, गांधी नगर भावना मैरिज गार्डन, हजीरा चौराहा दुर्गा मेडिकल के सामने, सनबीम होटल से स्टेडियम बिजलीघर मोड तक तेल छिडकाव सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।
सूचना क्र./1730/



