पश्चिमी उ प्र.हाई कोर्ट बेच की स्थापना के लिए सरधना नगर बंद का व्यापक असर देखने को मिला

मेराज पठान की रिपोर्ट

 

पश्चिमी उ प्र.हाई कोर्ट बेच की स्थापना के लिए सरधना नगर बंद का व्यापक असर देखने को मिल

सरधना बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने 17दिसम्बर को बंद का आव्हान किया था जिसे सफल बनाने के लिए सरधना के समस्त व्यापारियों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया तथा अपने समस्त प्रतिष्ठान बंद रखे l आपको बता दे की हाई कोर्ट बेंच की पश्चिम उत्तर प्रदेश में मांग को लेकर। हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति की ओर से 17 तारीख में बैंड का हवन किया गया था इसके संदर्भ में सरधना बार एसोसिएशन द्वारा

बंद के समर्थन के लिए जहाँ व्यापारी आगे आये वहीं विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया तथा अपना लिखित समर्थन पत्र देकर बंद को सफल बनाने में सहयोग किया

समाजवादी पार्टी, कांग्रेस बसपा सहित सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने भी बंद का समर्थन देकर इस आंदोलन मे सहभागिता की

नगर बंद के बाद वकीलों ने तहसील सभागार में बैंड की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा अपनी मांग के समर्थन में एसडीएम सरधना को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, बुधवार 3:00 बजे एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए

अवगत कराया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच स्थापना के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता एवं जनता हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग विगत 45-50 वर्षों से करते आ रहे है किन्तु सरकार द्वारा समय-समय पर आश्वासन के बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना नहीं हो पाई है जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता व आम जनता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे है। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं नेकहा कि

 

 

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ता मांग करते है कि 45-50 वर्षों से चली आ रही इस मांग को सरकार गम्भीरता से लेते हुए तुरन्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना करें अन्यथा पश्चिम उत्तर प्रदेश के तमाम अधिवक्ता आम जनता को साथ लेकर सड़कों पर निरन्तर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर बाहर के सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ ही सामाजिक संगठन से जुड़े जीशान कुरैशी

आगा अली शाह, अशरफ राणा शाहवेज अंसारी, मा दीपक शर्मा, ने सड़को पर आकर बंद का समर्थन करते हुए सरधना बंद मे अपना सहयोग दिया l

 

 

 

 

सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी के नेतृत्व हुए बंद व आंदोलन मे बार महासचिव मोहित शर्मा, अशोक त्यागी, सुशील कुमार, प्रशांत त्यागी, संजीव त्यागी, सुरेन्द्र सिंह,जितेंद्र पांचाल प्रवीण कुमार, वीरेंद्र सैनी, पंकज शर्मा, प्रमोद सैनी जगपाल सोम, राकेश मीना, चन्द्रकेतु त्यागी सचिन गर्ग, रविंद्र सिंह प्रताप सिंह, एडवोकेट सहित सैकड़ो अधिवक्ता साथ रहे l

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in