Skip to main content

Aaj Tak24x7

छिंदवाड़ा निगम का स्वच्छ स्कूल सर्वेक्षण प्रारंभ ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के ने किया स्कूल का सर्वे

छिंदवाड़ा निगम का स्वच्छ स्कूल सर्वेक्षण प्रारंभ
ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के ने किया स्कूल का सर्व

छात्रों को बताया स्वच्छता का महत्व
सभी को दिलाई स्वच्छता की शपथ

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता के तहत आज से स्वच्छ स्कूल सर्वेक्षण प्रारंभ हुआ।
यह सर्वे स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के साथ नगर पालिक निगम की स्वच्छता टीम द्वारा किया गया।

सर्वेक्षण के दौरान बालाजी पब्लिक स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षा कक्षों की स्वच्छता, विद्यालय परिसर में गीला–सूखा कचरा पृथक्करण व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता, शौचालयों की स्वच्छता, हैंडवॉश एवं पेयजल सुविधाएं, साथ ही विद्यार्थियों में स्वच्छता संबंधी जागरूकता का आकलन निर्धारित स्वच्छता मानकों के आधार पर किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं कचरा पृथक्करण को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया।

सर्वे के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्राचार्य नायडू मैडम द्वारा स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा आवश्यक सुधार बिंदुओं पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा किए जा रहे ऐसे सर्वेक्षणों का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर वातावरण सुनिश्चित करना तथा भावी पीढ़ी में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।
छिंदवाड़ा से दीपक राज जैन की रिपोर्टछिंदवाड़ा निगम का स्वच्छ स्कूल सर्वेक्षण प्रारंभ

ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के ने किया स्कूल का सर्वे

छात्रों को बताया स्वच्छता का महत्व

सभी को दिलाई स्वच्छता की शपथ

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता के तहत आज से स्वच्छ स्कूल सर्वेक्षण प्रारंभ हुआ।

यह सर्वे स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के साथ नगर पालिक निगम की स्वच्छता टीम द्वारा किया गया।

सर्वेक्षण के दौरान बालाजी पब्लिक स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षा कक्षों की स्वच्छता, विद्यालय परिसर में गीला–सूखा कचरा पृथक्करण व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता, शौचालयों की स्वच्छता, हैंडवॉश एवं पेयजल सुविधाएं, साथ ही विद्यार्थियों में स्वच्छता संबंधी जागरूकता का आकलन निर्धारित स्वच्छता मानकों के आधार पर किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं कचरा पृथक्करण को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया।

सर्वे के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्राचार्य नायडू मैडम द्वारा स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा आवश्यक सुधार बिंदुओं पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा किए जा रहे ऐसे सर्वेक्षणों का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर वातावरण सुनिश्चित करना तथा भावी पीढ़ी में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

छिंदवाड़ा से दीपक राज जैन की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7