र्कार्यालय में नियत समय पर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों को वेतन कटौती का नोटिस थमाया* 

*। आज तक 24 x7भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

र्कार्यालय में नियत समय पर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों को वेतन कटौती का नोटिस थमाया*

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों के समय पर कार्यालय न पहुंचने पर सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सुबह 10:30 के बाद कार्यालय पहुंचने वाले दो दर्जन कर्मचारियों को वेतन कटौती नोटिस दिया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर संबंधित कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

 

कार्यालय से अनुपस्थित मिले कर्मचारियों की सार्थक ऐप से उपस्थित की पुष्टि भी की जावेगी। पूर्व में सीएमएचओ द्वारा शहर की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति के आधार पर विलंब से पहुंचने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई थी।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर उपस्थिति जरूरी है। सार्थक ऐप में उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in