Skip to main content

Aaj Tak24x7

एम्बुलेंस में समय लगन एवं आकस्मिक स्थिति के कारण मानवता और चिकित्सकीय कर्तव्य का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया।

आज तक 24 x7भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट“

एम्बुलेंस में समय लगन एवं आकस्मिक स्थिति के कारण मानवता और चिकित्सकीय कर्तव्य का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया।

संजीवनी क्लिनिक भानपुर मलिक हेड़ा (Bhanpur Malikheda)जिला भोपाल क्षेत्र से प्रसव पीड़ा की सूचना ANM रानी यादव द्वारा डॉ. पार्थ शर्मा को दी गई। सूचना मिलते ही *डॉ. पार्थ शर्मा* ने स्वयं मरीज के घर पहुँचकर आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया। तत्पश्चात, माँ और नवजात की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, उन्होंने अपनी ही गाड़ी से मरीज को सुरक्षित रूप से आगे के उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया, जहाँ वर्तमान में माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह कार्य त्वरित निर्णय, निस्वार्थ सेवा और समर्पित चिकित्सकीय जिम्मेदारी का सशक्त प्रतीक है।”

aajtak24x7
Author: aajtak24x7