Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिला ब्यूरो– धर्मेंद्र पाटीदार, लटेरी

 

आनंदपुर कस्बे में पिछले दो दिनों से पागल कुत्तों का आतंक बना हुआ है

इन कुत्तों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल किया, वहीं कई लावारिस गायों को भी अपना शिकार बनाया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

भयभीत ग्रामीणों ने मजबूरी में पागल कुत्तों को मारकर गांव के बाहर फेंक दिया, लेकिन मृत कुत्तों को नियमानुसार गड्ढा खोदकर दफनाया नहीं गया। सड़क किनारे पड़े शवों से दुर्गंध फैल रही है और अन्य कुत्तों व जंगली जानवरों द्वारा शवों को खाने से रेबीज संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

 

इस मामले को लेकर 181 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जहां से ग्राम पंचायत को जिम्मेदार बताया गया। वहीं जिन लावारिस गायों को कुत्तों ने काटा है, उन्हें अब तक रेबीज रोधी इंजेक्शन नहीं लगाया गया है, जिससे भविष्य में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

 

घटना से ग्रामीण भय और आक्रोश में हैं और प्रशासन से मृत कुत्तों के सुरक्षित निपटान, घायलों के उपचार तथा क्षेत्र में तत्काल नियंत्रण कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7