*कालापीपल में NSUI का छात्र–वाद संवाद अभियान शुरू, कृषि से जुड़े मुद्दों पर छात्रों से हुआ सीधा संवाद
विश्वास चंद्रवंशी की रिपोर्ट*
NSUI शाजापुर द्वारा चार दिवसीय छात्र वाद–संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ कालापीपल में किया गया। अभियान के प्रथम दिवस NSUI की टीम गायत्री पब्लिक स्कूल पहुँची, जहाँ छात्र–छात्राओं के साथ कृषि से जुड़े ज्वलंत एवं भविष्य से संबंधित विषयों पर सार्थक और सकारात्मक संवाद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने खुलकर अपनी समस्याएँ, विचार और सुझाव साझा किए। साथ ही कृषि क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं, चुनौतियों और रोजगार से जुड़े सवालों पर भी गंभीर चर्चा हुई। NSUI प्रतिनिधियों ने छात्रों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संगठन स्तर पर आवाज़ उठाने का भरोसा दिलाया।
NSUI जिला अध्यक्ष मनीष परमार के निर्देशानुसार यह छात्र संवाद कार्यक्रम शाजापुर जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में चार दिनों तक आयोजित किया जाएगा। NSUI का उद्देश्य छात्रों की आवाज़ को मजबूती देना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करना है।
कार्यक्रम में NSUI विधानसभा अध्यक्ष दिव्यांश पाहुजा, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष हरीश ठाकुर, NSUI नगर अध्यक्ष सनी शर्मा, NSUI नगर उपाध्यक्ष दीपक सहित अन्य NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



