*जनपद झांसी*
*झांसी-ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन के अन्तर्गत पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान
*रिपोर्टर- बलराम पटेल आज तक 24×7 न्यूज़ मंडल प्रभारी*
जनपद झांसी में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद झाँसी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से दिनांक 19.12.2025 की रात्रि में “ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन” चलाया गया।
उक्त अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों, बाजारों, बस स्टैंडों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा पैदल एवं वाहन गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा असामाजिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।



