चोरों ने शिवमंदिर से उड़ाया सवा किलो चांदी का छत्र*  

*चोरों ने शिवमंदिर से उड़ाया सवा किलो चांदी का छत्र*

 

*जिला संवाददाता महेंद्र पाण्डेय*

 

सागर *रजवांस।* सागर जिले में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। वही सागर के बांदरी थाना अंतर्गत मड़ावन मार में एक शिवमंदिर से सवा किलो चांदी का छत उड़ा ले गये। घटना सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।

शुक्रवार की दरम्यानी रात्रि में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया और वहां चोरी की बडी वारदात को अंजाम दिया है। थाना क्षेत्र के मड़ावन मार ग्राम स्थित शिवमंदिर से चांदी के छत्र चोरी चले जाने की घटना सामने आई है।

सुबह जब पता चला तो ग्रामीण एकत्रित होकर पुलिस थाना पहुचकर सामूहिक रूप से तहरीर देकर जल्द चोरों पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट पर पड़ताल शुरू कर दी है। मामला थाना बांदरी के चौकी रजवांस के मडावन मार गांव के अंतर्गत सवा किलो का भगवान भोलेनाथ को चढ़ा हुआ चांदी का छत्र चोर ले उड़े ग्राम मडावन मार मे करीब रात्रि 2 से 4के बीच अज्ञात चोर सवा किलो के लगभग का छत्र चोरी कर ले गए पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच कर रही है।

 

ग्रामीण राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्राम मड़ावन मार में शिव मंदिर से शुक्रवार की दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर सवा किलो के लगभग का चांदी छत्र चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह मंदिर में महिलाएं पूजा अर्चना को पहुँची वह देखकर रह गई उन्होंने बताया कि मंदिर में चोरी हो गई छत्र चोरी चला गया हम सभी ग्रामवासियों पुलिस चौकी रजवांस में पुलिस को सामूहिक रूप से आवेदन दिया हैं जल्द चोरों को पकड़ा जाए।

 

रजवांस चौकी प्रभारी गणपत सिंह बुंदेला का कहना हैं कि ग्राम वासियों द्वारा शिवमंदिर से छत्र चोरी होनी घटना के सबंध में चौकी में आवेदन दिया है ,जिसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in