मिसरिख मे ” संविधान बचाओ संवाद ” में दलित अधिकारो की दोहरी राजनीति का भंडाफोड़ 

आज तक 24 X7 न्यूज टीवी चैनल से जिला सीतापुर से जिला संवाददाता अरविन्द कुमार

 

 

जिला सीतापुर इस वक्त की बड़ी खबर

मिसरिख मे ” संविधान बचाओ संवाद ” में दलित अधिकारो की दोहरी राजनीति का भंडाफोड़

मिसरिख नये नेतृत्व की अगवानी करे सांसद राकेश राठौर सपा – भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू डां बृजबिहारी भाजपा भ्रष्टाचारी सपा अवसरवादी सुनीता चौधरी अपनी चमड़ी न बचा पाने वाले जनता को क्या बचायेंगे — सुनीला रावत संविधान के हत्यारो की चरागाह नहीं बनेगा सीतापुर — शिवप्रकाश सिंह मिसरिख/ सीतापुर 20 दिसम्बर मिसरिख मे आयोजित ” संविधान बचाओ संवाद ” मे कार्यक्रम मे संविधान , मताधिकार और दलित- वंचित समाज के अधिकारो पर हो रहे हमलो को लेकर कड़े सवाल उठाए गए , कार्यक्रम मे कहा गया की सत्ता की राजनीति में सपा और भाजपा ने संविधान का सम्मान भाषणो तक सीमित कर दिया गया है । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री हसीना खातून ने की । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राकेश राठौर ने कहा मिसरिख मे भाजपा संविधान को लाठी पर टांग कर लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा है कांग्रेस इसका तीखा प्रतिवाद करते हुए सुनीता चौधरी के नेतृत्व मे वैकल्पिक राजनीति का नया रास्ता गढ़ रही है । सांसद ने कहा भाजपा लगातार देश के महापुरुषो डां अंबेडकर , नेहरू और गांधी पर हमले कर रही है क्योकि भाजपा जानती है की उसकी वैचारिक तानाशाही के राज्य की स्थापना मे यही तीनो महापुरुष बैरियर है लेकिन कांग्रेस इन महापुरुषो के विचारो को मजबूत करेगी और भाजपा के मंसूबे नहीं पूरे होने देगी इस अवसर पर मुख्य वक्ता डां बृजबिहारी ने कहा वोट चोरी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला है , वोट चोरी संविधान पर , अंबेडकर के विचार पर हमला है , वोट चोरी के बल पर भाजपा आपकी रोटी और रोजगार छीन लेना चाहती है । सपा पर तंज कसते हुए डां बृजबिहारी ने कहा सपा भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है । इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा मिसरिख मे सपा – भाजपा दोनो भ्रष्टाचारी है , क्षेत्र के विकास के लिए दोनो को मिसरिख से खदेड़ना होगा इस अवसर पर आईपीएफ की नेता सुनीला रावत ने कहा यहां भाजपा लोगो की चमड़ी उधेड़ने का काम कर रही है और जो सपा अपनी चमड़ी नही बचा पा रही वह जनता की रक्षा नही कर सकती , सुनीता चौधरी दोनो का मुकाबला करेंगी और मिसरिख को विकास के रास्ते पर ले जायेंगी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ( संगठन ) और किसान नेता शिवप्रकाश सिंह ने कहा सीतापुर को संविधान के हत्यारो की चरागाह नहीं बनने देंगे ।इस अवसर पर डा आर पी बर्मा ने संविधान की रक्षा की वकालत की तो राजेश पाल ने संविधान की रक्षा के लिए आंदोलन तेज किया जायेगा कांग्रेस की महामंत्री जिला कार्यालय प्रभारी हसीना खातून ने इस अवसर पर कहा की लोकतंत्र की रक्षा के लिए संविधान बचाना जरूरी है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हसीना खातून ने कहा मिसरिख सुनीता चौधरी के नेतृत्व मे कांग्रेस यहां अपना पुराना इतिहास दोहरायेगी । कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में प्रधान , पूर्व प्रधान , बीडीसी सदस्यो ने हिस्सा लिया , हजारो की संख्या मे अंबेडकरवादियो ने हिस्सा लिया । सांसद कार्यालय सीतापुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in