नेशनल हाईवे 543 मार्ग का निर्माण करने वाली फर्म पर जीएसटी टीम की कार्यवाही, फर्म ने कुल राशि 89 लाख 82 हजार सरेंडर किए ।

बालाघाट

 

नेशनल हाईवे 543 मार्ग का निर्माण करने वाली फर्म पर जीएसटी टीम की कार्यवाही, फर्म ने कुल राशि 89 लाख 82 हजार सरेंडर किए ।

बालाघाट से रजेगांव – लबादा तक नेशनल हाईवे 543 फोर लेन मार्ग बनाने वाली मेसर्स कालूवाला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के रेंगाटोला स्थित साइड पर जीएसटी टीम ने छापेमारी कार्यवाही की है। साथ ही फर्म सिर कुल राशि 89 लाख 82 हजार सरेंडर करवाए हैं। जानकारी अनुसार आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर मध्यप्रदेश के आदेश के परिपालन में एवं संयुक्त आयुक्त राज्य कर छिंदवाड़ा श्रीमती सुनीता वर्मा के मार्गदर्शन में एकांत राहंगडाले सहायक आयुक्त राज्य कर के नेतृत्व में वाणिज्यिक कर वृत छिंदवाड़ा एवं वाणिज्यिक वृत बालाघाट की संयुक्त टीम द्वारा मेसर्स कालूवाला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नवेगांव बालाघाट पर मध्यप्रदेश मॉल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 67(1)(2) के अंतर्गत निरीक्षण की कार्यवाही की गई। दो दिन तक की गई जांच कार्यवाही में निरीक्षण दल ने पाया कि फर्म के द्वारा रजेगांव से बालाघाट के बीच हाईवे के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। फर्म के खरीदी एवं आउटवर्ड सप्लाई के संबंधित ट्रांजैक्शन की जांच की गई । जिसमे अनियमितता पाए जाने पर व्यवसाई द्वारा कर चोरी स्वीकार करते हुए 65 लाख रुपए नगद एवं 24 लाख 82 हजार रुपए आईटीसी. के माध्यम से इस प्रकार कुल राशि 89 लाख 82 हजार सरेंडर किए गए ।

 

अशोक मोटवानी

बालाघाट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in