*खुरई पत्रकार संघ की मासिक बैठक सम्पन्न,पत्रकार हितों,भवन निर्माण और प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर लिए गए अहम निर्णय
जिला संवाददाता महेंद्र पाण्डेय
सागर। खुरई। रविवार को पत्रकार संघ खुरई की मासिक बैठक संघ अध्यक्ष अमित दुबे की अध्यक्षता में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों, पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान,अधिकारों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से खुरई में पत्रकार भवन के निर्माण,खुरई में प्रदेश स्तर के पत्रकार सम्मेलन के आयोजन तथा कुछ पत्रकार साथियों को पट्टे नहीं मिल पाए हैं उनको शासन स्तर से पट्टे दिलाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। इन सभी विषयों को लेकर संघ द्वारा ठोस रणनीति बनाते हुए शीघ्र कार्रवाई करने पर सहमति बनी।
बैठक में संघ अध्यक्ष अमित दुबे, संघ के संरक्षक विष्णु पराशर एवं प्रवीण नामदेव,वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल बोहरे,पुरुषोत्तम चौरसिया,नूर मोहम्मद सौदागर सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके साथ ही संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सौरभ परिहार,मुकेश नामदेव, प्रशांत श्रीवास्तव,रहीश ठाकुर, ब्रजेश विश्वकर्मा,नितिन पटेरिया, करतार यादव,लाखन कुर्मी, हिमांशु बजाज,लियाकत ख़ान, राहुल असाटी,अनुज नामदेव, कृष्णकांत तिवारी,सलीम कुरैशी, आयुष भार्गव,प्रदीप आठीया, परेश जैन,नीरज ताम्रकर,मनीष रजक एवं महेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षकों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को संगठित रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक मजबूती से निभाना होगा। संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया।
बैठक के उपरांत सभी पत्रकार साथियों ने आपस में बैठकर सामूहिक भोज किया,जिससे आपसी भाईचारे,सौहार्द और संगठनात्मक एकता को और अधिक मजबूती मिली।अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगली मासिक बैठक आगामी माह में आयोजित की जाएगी,जिसमें वर्तमान बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।
यह बैठक खुरई पत्रकार संघ की सक्रियता,एकजुटता और पत्रकार हितों के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाने वाली रही।



