Skip to main content

Aaj Tak24x7

सनावद मेले के कवि सम्मेलन में जमा खूब रंग।

अनिल चौधरी सनावद।

सनावद मेले के कवि सम्मेलन में जमा खूब रंग

सनावद में प्रतिवर्ष ऐतिहासिक पीरानपीर शीतलामाता मेले का आयोजन होता हैं जो पिछले 119 वर्ष से लगातार हो रहा हैं। मेले में भजन संध्या, कवि सम्मेलन, कव्वाली जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम नगरवासियों को सुनने देखने को मिलते हैं। शनिवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका द्वारा किया गया। मंडी प्रांगण में हुए आयोजन में हजारों की संख्या में दर्शकों ने रात 3 बजे तक कवि सम्मेलन का लुफ्त उठाया। देश के जाने माने मंच संचालक शशिकांत यादव देवास ने शानदार मंच संचालन करते हुए खूब वाह वाही बटोरी, शंभू शिखर दिल्ली और दिनेश देशी घी शाजापुर ने अपनी हास्य विधा से दर्शकों को लोट पोट किया। कविता तिवारी लखनऊ ने देशप्रेम और मातृभूमि की कविताएं पढ़कर देशभक्ति की अलख जगाई। बाराबंकी के प्रियांशु ने अपने उम्दा गीतों से सभी का मन मोहा,सुमित्रा सरल ने श्रृंगार के गीत पढ़े। अतुल ज्वाला,संजय खत्री ने अपनी हास्य व्यंग्यों से सभी को गुदगुदाया। निमाड़ के अमन अक्षर और नगर के उभरते कवि संदीप बिरला ने शानदार काव्य पाठ कर तालिया बटोरी। अंत में नगरपालिका के लेखा विभाग कर्मचारी श्याम सिंह चौहान को नगरपालिका द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता इंदर बिरला,मेला समिति के अध्यक्ष शहजाद शेख, शेरान शेख,मेला अधिकारी हरिराम सिंधिया,पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी,नगर पालिका ब्रांड एम्बेसडर अनिल चौधरी सहित पार्षद,जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में श्रोता उपस्थित थे। 27 दिसंबर को शानदार कव्वाली का आयोजन होगा जिसमें देश के जाने माने कव्वाल कलाम पेश करेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7