Skip to main content

Aaj Tak24x7

माननीय जिलाधीश महोदय भोपाल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपने संबंधित ःःःःःःःःः मेरे परम आदरणीय पेंशनर्स साथियों आप सभी ने दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आयोजित पेंशनर्स दिवस व प्रांतीय कार्यकारिणी की वार्षिक सभा में भारी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का गौरव हासिल किया है

*माननीय जिलाधीश महोदय भोपाल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपने संबंधित ःःःःःःःःः मेरे परम आदरणीय पेंशनर्स साथियों आप सभी ने दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आयोजित पेंशनर्स दिवस व प्रांतीय कार्यकारिणी की वार्षिक सभा में भारी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का गौरव हासिल किया ह

इसके लिए विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला कार्यकारिणी भोपाल आपका हृदय से आभारी हैं आप सभी ने तन मन धन से हमें सहयोग किया है इसी तरह का सहयोगआने वाले समय में पेंशनर्स के हको अधिकारों को हासिल करने के लिए मिलता रहेगा ऐसी आशा करते हैं। मप्रविमं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को जिला भोपाल जिलाधीश कार्यालय के समक्ष माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन हमारी दो प्रमुख मांगें (01) पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान शासकीय कोषालय से करने व (02)मंहगाई राहत केंद्र के समान दर व तिथि से भुगतान की व्यवस्था संबंधी सौंपा जाना हैं। अतः आप सभी से निवेदन है कि दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को ठीक 2:00 बजे कलेक्टर आफिस भोपाल अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता का परिचय देना है कारण कि इस संघर्ष से हमारे पेंशनर्स साथियों का वर्तमान व भविष्य जुड़ा हुआ है। बड़ी मुश्किल से हम संयुक्त मोर्चा के माध्यम से एकजुट हुए हैं इस एकता को हमें अंजाम तक बनाएं रखना होगा ।इस अवसर से हम अपना वर्तमान व भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी ः धन्यवाद ः विनीत ः बी आर मानकर एवं समस्त जिला कार्यकारिणी भोपाल 🙏ःःःःःःविशेष टीप ःःःःःःःदिनांक 23 दिसम्बर 2025 को पेंशनर्स साथी गोविन्दपुरा एटीएम गेट के पास दोपहर ठीक 1.00 बजे एकत्रित होवे जिन पेंशनर्स साथियों को कलेक्ट्रेट पुराना सचिवालय कोह ए फिजा समीप पड़ता हो वे सीधे वहां ठीक 2.00बजे अवश्य ही पहुंच जाएं ः धन्यवाद*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7