Skip to main content

Aaj Tak24x7

बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए नगर पदयात्रा निकली गई।

बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए नगर पदयात्रा निकली गई

जन-जन की आवाज बनेंगे सबको साथ -साथ लेकर चलेंगे।

बुंदेलखंड राज बनाएंगे जनता को न्याय दिलाएंगे।

 

कालपी (जालौन)

 

आज सोमवार को कालपी नगर में पृथक राज बनाने की मांग को लेकर।

बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग को लेकर मानव शक्ति पार्टी द्वारा 40 किलोमीटर पदयात्रा का निकाली।

संयोजक मोहित यादव ने बताया कि बुंदेलखंड अलग राज्य बनाने से तमाम लाभ हैं। बेहतर प्रशासन होने के साथ आर्थिक विकास होगा। बुंदेलखंड के अंदर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग क्षेत्रीय जनता के लिए हो सकेगा। औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पलायन रुकेगा, कृषि संकट दूर होगा तथा जल संसाधनों में वृद्धि होगी। रोजगार उपलब्ध होगा बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा की व्यवस्था बनेगी। बुंदेलखंड एक सर्व संपन्न राज होगा। कालपी के दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कालपी कोतवाली होते हुए स्टेशन मार्ग से अल्तमश चौराहा

नगर होते हुए पदयात्रा का उरई के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने जनता से सहयोग का आवाहन किया है।

 

 

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7