श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ 25 से छिंदवाड़ा के पार्श्वनाथ जिनालय में होगा भव्य आयोजन

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ 25 से
छिंदवाड़ा के पार्श्वनाथ जिनालय में होगा भव्य आयोज

भैयाजी परिवार एवं मंडल – फेडरेशन की बैठक संपन्न
जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने की अनुमोदना

मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा के नई आबादी गांधी गंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय में आगामी 25 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन कर श्रीजी की रथयात्रा से नूतन वर्ष 2026 का अभिनंदन किया जावेगा।
यह आठ दिवसीय मंगल महोत्सव मोतीलाल सुबोध कुमार, सुधीर कुमार जैन भैयाजी परिवार के तत्वावधान में दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा किया जाना है।
फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने अनुमोदना करते हुए बताया कि महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजक परिवार के साथ मंडल एवं फेडरेशन की बैठक श्री पार्श्वनाथ जिनालय में संपन्न हुई।
जिसमें आठ दिवसीय महोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए सम्पूर्ण रूपरेखा बनाई गई ओर सभी विभागों का वितरण कर कार्य कारणीय का गठन कर सकल जैन समाज को आमंत्रित किया गया।
छिंदवाड़ा से दीपक राज जैन की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in