Skip to main content

Aaj Tak24x7

फैमिली प्लानिंग द्वारा किशोरी बालिकाओं के लिए आयोजित किया गया विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

*फैमिली प्लानिंग द्वारा किशोरी बालिकाओं के लिए आयोजित किया गया विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिवि*

जबलपुर अर्पित शुक्ला की रिपोर्ट

आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया जबलपुर शाखा द्वारा चंचला बाई महाविद्यालय व बिदाम बाई विद्यालय में विशेष सेवा सत्र के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं (छात्राओं) हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य (SRH) के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उससे संबंधित सभी गलत धारणाएं दूर करना व इसके अलावा, मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं लेने में उनकी झिझक को भी दूर करना था । इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं की आम स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उन्हें आवश्यकतानुसार परामर्श, सलाह, उपचार और जांच की सुविधा प्रदान करना भी इस शिविर का एक उद्देश्य था। शिविर में विशेष रूप से किशोरी बालिकाओं को होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याएं जैसे: मासिक धर्म (महावारी) से संबंधित विकार, जननांग पथ के विकार, शारीरिक वृद्धि और विकास से जुड़ी चिंताएं, व्यवहार संबंधी समस्याएं, मुंहासे, एनीमिया (खून की कमी) और शारीरिक विकास का रुकना, कुपोषण और कम वजन इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण विषयों को विस्तृत रूप से समझाया गया जिसका 70 से भी अधिक किशोरी बालिकाओं ने लाभ लिया व उनके स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात उन्हें उचित परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाएं भी दी गईं। इस शिविर के सफल आयोजन में महाविधालय की प्राचार्या डॉ श्रीमति वंदना पाण्डेय, बिदाम बाई विद्यालय की प्राचार्या डॉ श्रीमति शशिकला लाडिया व समस्त सहयोगी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ । शिविर का आयोजन व संचालन संस्था के शाखा प्रबंधक श्री रवि शरण गौतम द्वारा किया गया जिसमें मेडिकल ऑफिसर डॉ श्रीमति ज्योत्सना श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स समता ऊईक का अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7