कार्यस्थल से कई किलोमीटर दूर और अलग अलग चेहरों से अटेंडेंस लगा रहे चिकित्सकों पर सी एम एच ओ ने की कार्यवाही* 

आज तक 24 x7भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

कार्यस्थल से कई किलोमीटर दूर और अलग अलग चेहरों से अटेंडेंस लगा रहे चिकित्सकों पर सी एम एच ओ ने की कार्यवाही*

 

*सार्थक ऐप की नियमित समीक्षा में सी एम एच ओ ने पाई थी नियम विरुद्ध उपस्थिति*

 

सार्थक ऐप में चिकित्सकों द्वारा नियम विरुद्ध अटेंडेंस लगाने की गड़बड़ी पाए जाने पर सीएमएचओ भोपाल द्वारा कार्यवाही की गई है। इस मामले में संजीवनी क्लीनिक के दो चिकित्सकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

 

सीएमएचओ कार्यालय द्वारा सार्थक ऐप की नियमित समीक्षा के दौरान पाया गया था कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक गौतम नगर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सिंह द्वारा विगत दिनों कार्य स्थल से 500 से 600 किलोमीटर की दूरी से उपस्थित लगाई गई, जबकि प्रतिदिन की उपस्थिति भी लगभग 11 किलोमीटर दूर से लगाई जा रही थी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक बाग मुगलिया के चिकित्सक डॉ मिनहाज द्वारा लगाई गई उपस्थिति में अलग-अलग लोगों के चेहरे दिख रहे हैं । जो कि सार्थक ऐप से छेड़छाड़ को भी दर्शाता है।

 

इन चिकित्सकों द्वारा लगाई गई उपस्थिति से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि इनके द्वारा नियम विरुद्ध उपस्थिति दर्ज करवाई जा रही थी। साथ ही ये उनकी संस्था से अनुपस्थित को भी दर्शाता है। जिससे मरीजों के उपचार की सर्वोच्च प्राथमिकता भी प्रभावित हो रही है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि इस तरीके का कृत्य विभागीय दायित्वों के विपरीत है। साथ ही ये अवैधानिक भी है। इन चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने या असमाधानकारक होने पर इनके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जावेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in