सांसद खेल महोत्सव में सांसद ने विजयी खिलाड़ियों को सागर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के लिए किया आमंत्रित

सांसद खेल महोत्सव में सांसद ने विजयी खिलाड़ियों को सागर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के लिए किया आमंत्रि

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें आगे बढ़ाना इस महोत्सव का मूल उद्देश्य है – सांसद डॉ लता वानखेडे

सिरोंज। सासंद खेल महोत्सव के अंतर्गत सिरोंज-लटेरी विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों से चयनित खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह का आयोजन शासकीय सांदीपनि विद्यालय ग्राउंड में उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सागर सांसद श्रीमती डॉ लता वानखेड़े रहीं। वही उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय परिचय प्राप्त कर उनके प्रदर्शन की सराहना की और प्रतियोगिता का औपचारिक समापन किया। सांसद डॉ लता वानखेडे ने फाइनल में विजयी खिलाड़ियों को सागर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें आगे बढ़ाना इस महोत्सव का मूल उद्देश्य है। इस मौके पर समारोह के दौरान मंच पर सांसद प्रतिनिधि मान सिंह रघुवंशी,एसडीएम हरि शंकर विश्वकर्मा,पुलिस एसडीओपी सुश्री सोनू डाबर,बीईओ उमेश सोनी,प्राचार्य महेश तामक्रार सहित शिक्षा विभाग अधिकारी व शाला का समस्त स्टाफ एंव भाजपा कार्यकर्ता रितिक रघुवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में खेल भावना, अनुशासन और ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। यह आयोजन क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और अवसर का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया।

 

फोटो क्रमांक 05

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in