Skip to main content

Aaj Tak24x7

भोपाल दिनांक 23/12/25 आज अपनी दो लंबित मांगों का ज्ञापन विद्युत पेन्शनर्स हित रक्षक संघ ने जिला मुख्यालयों पर सौपा

आज तक 24 x 7भोपाल से दिनेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भोपाल दिनांक 23/12/25 आज अपनी दो लंबित मांगों का ज्ञापन विद्युत पेन्शनर्स हित रक्षक संघ ने जिला मुख्यालयों पर सौप

 

संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉ शैलेन्द्र व्यास ने जानकारी दी कि 17 दिसम्बर को भोपाल में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में निर्णय लिया गया था । प्रदेश की सभी जिला शाखाओं को मुख्य मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपने जिले कलेक्टर या उनके प्रतिनिधि अधिकारियों को सौपना है । उक्त निर्देश के अनुसार आज 23 दिसम्बर 25 को दो सूत्रीय ज्ञापन जिसमें पहली मांग शासकीय कोषालय से पेशन कि गारंटी दी जावे ( उत्तर प्रदेश सरकार अनुसार) और दूसरी मांग केंद्र सरकार के आदेश एवं दिनाँक के अनुसार उसी दर पर एवं उसी दिनांक से महगाई राहत दी जाए शामिल हैं। तय कार्यक्रम अनुसार भोपाल जिलाध्यक्ष कार्यालय में दोपहर 3 बजे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भोपाल जिला शाखा अध्यक्ष बी आर मानकर , ए के अवस्थी प्रदेशउपाध्यक्ष, अरविंद सीठा, के के मीना, दिनेश सक्सेना,एम ए खान,एस के भारके, पी आर बंड,डॉ अनीता बैस,उषा सोनी, रतन लाल आदि ने ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में सतना जिला प्रशासन को प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष आर डी मिश्रा के नेतृत्व में, रायसेन, आष्टा, सीहोर, नर्मदापुरम, रीवा, विदिशा, बड़वानी, शहडोल, जबलपुर, राजगढ़, इंदौर आदि संगठन की शाखाओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित उक्त दोनों मांगों का ज्ञापन सौपकर भोपाल संगठन मुख्यालय को सूचित किया हैं।भवदीय- डॉ शैलेन्द्र व्यास- प्रदेश संरक्षक विद्युत मंडल पेन्शनर्स हित रक्षक संग. भोपाल 9826280855

aajtak24x7
Author: aajtak24x7