खबर छिंदवाड़ा से –
इनरव्हील क्लब ने लगाया 7 दिवसीय आत्म रक्षा शिवि
एम.एल.बी. गल्स हॉस्टल की 80 बेटियों ने लिया हिस्सा
क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई की सराहनीय पहल
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में इनरव्हील क्लब द्वारा बेटियों को सशक्त बनाने के मुख्य उद्देश्य को लेकर महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में 7 दिवसीय आत्म रक्षा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 80 बेटियों ने हिस्सा लेकर आत्म रक्षा की कला सिखी।
जिन्हें विशेष समारोह में सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जेल अधीक्षक प्रतीक जैन, विशिष्ट अतिथि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, प्राचार्य अलका श्रीवास्तव, वार्डन परवीन मंसूरी उपस्थित रही, जिनका क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई सहित टीम इनरव्हील ने अभिनदंन किया।
7 दिवसीय आत्म रक्षा शिविर में इंटरनेशनल कराटे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार जयसवाल फोर्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट, कविता थापा थर्ड डिग्री, प्रज्ञा सोनी फस्ट डिग्री ने अपनी कुशल सेवाएं दी जो पूर्णतः निःशुल्क थी।
जिनके साथ सभी छात्राओं का इनरव्हील क्लब ने मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन सूफी अब्दुल तहसीन ने एवं आभार वार्डन परवीन मंसूरी ने किया।
सुंदर आयोजन की सभी अतिथियों ने सराहना कर इनरव्हील क्लब के प्रयासों को बधाई दीं।
इस अवसर पर टीम इनरव्हील क्लब की सचिव रोहणी मेनन के साथ राखी गुप्ता, हिना पाटनी, अनामिका पांडे, प्राची चड्ढा, माही खंडेलवाल, सौम्या गुप्ता, रमन बेदी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहीं।
छिंदवाड़ा से दीपक राज जैन की रिपोर्ट



