Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर साइबर क्राइम विंग ने साइबर फ्रॉड हेतु म्यूल खाते खरीदने व बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मास्टरमाइंड सहित 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

  • ग्वालियर साइबर क्राइम विंग ने साइबर फ्रॉड हेतु म्यूल खाते खरीदने व बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मास्टरमाइंड सहित 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 रिपोर्ट

एमपी ऑनलाइन के संचालक सहित सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पकड़े गये मास्टर माइंड का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन ज्ञात हुआ है।

आरोपियों से 84 एटीएम व 09 मोबाइल फोन हुए बरामद।

क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेश भेजी जाती थी फ्रॉड राशि।

 क्रिप्टो करेंसी में कन्वर्ट कर नाइजीरिया-चीन तक जुड़ा नेटवर्क उजागर।

 

ग्‍वालियर। 24.12.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से बड़े सायबर क्राइम पर अंकुश लगाकर सायबर फ्रॉडों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी अनुक्रम में दिनांक 23.12.2025 ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि नया बाजार स्थित बाबा महाकाल के संचालक द्वारा म्यूल बैंक खाते सायबर फ्रॉड कार्य हेतु खोले जाते हैं, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) द्वारा साइबर क्राइम विंग को सूचना की तस्दीक कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र कुशवाह एवं थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा के नेतृत्व में साइबर क्राइम विंग की टीम को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया। दिनांक 23.12.2025 को साइबर क्राइम प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में नया बाजार स्थित बाबा महाकाल के संचालक नरेन्द्र सिकरवार के यहां दबिश दी गई और बाबा महाकाल कियोस्क द्वारा खोले गये बैंक खातों का रिकॉर्ड चेक किया तो पाया गया कि उनमें से ज्यादातर बैंक खाते बाहरी राज्यों से किसी न किसी सायबर फ्रॉड में रिपोर्टेड हैं, व संचालक से फ्रॉड कार्य हेतु भविष्य में उपयोग किये जाने वाले फिनो बैंक के एटीएम कार्ड की किट बरामद की गई।

 

जांच में ज्ञात हुआ कि इस गैंग के अन्य सदस्य हैं, जो कि बैंक खाते खरीदने व बेचने व बैंक खाते खुलवाने का कार्य करते है। पुलिस द्वारा जांच उपरान्त संचालक के पाँच साथियों को हिरासत में लिया गया सभी से पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि सोनू जाटव नाम का व्यक्ति है, जो ग्वालियर में म्यूल खाते खरीदने व बेचने का मास्टरमाइंड है, ग्वालियर में जितने भी बैंक खाते खुलवाए जाते हैं, वह बैंक खाते इस व्यक्ति के द्वारा ही खरीदे जाते हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी के आधार पर सोनू जाटव को अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा में लिये गये सोनू जाटव से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ग्वालियर में जो भी व्यक्ति सायबर फ्रॉड कार्य हेतु बैंक खाते बेचते हैं उन खातों को मैं खरीदता हूं व उदयपुर में अपने साथी को देता हॅूं। उसने बताया कि साइबर फ्रॉड की राशि को यूएसडीटी में कन्वर्ट करके विदेशों में भेजता हॅू। आरोपी के मोबाइल की चेट चेक की गई तो नाइजीरिया, चाईना आदि देशों में बातचीत होना पाया गया है। अभी तक प्राप्त जानकारी में ज्ञात हुआ है कि ग्वालियर के सैकड़ों बैंक खाते आरोपी सोनू जाटव अपने साथियों को साइबर फ्रॉड कार्य हेतु दे चुका है व कितनी राशि अभी तक क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेश में भेजी गई है इस संबंध में जांच की जा रही है।

 

 

संपूर्ण जांच में ज्ञात हुआ है कि उक्त आरोपीगण लोगों को लालच देकर बैंक खाता खुलवाते हैं, व उन बैंक खातों को सायबर फ्रॉड कार्य हेतु उपयोग करते हैं व बेचते हैं। ग्वालियर में ज्यादातर म्यूल बैंक खाते नया बाजार स्थित बाबा महाकाल ऑनलाइन कियोस्क के संचालक द्वारा खोले जाते हैं, आरोपियों द्वारा उक्त साइबर फ्रॉड का कार्य मोबाइल के माध्यम से ही किया जाता था। मोबाइल जांच में अन्य खुलासे होने की संभावना है।

 

*अभिरक्षा में लिए गये आरोपीगण* :-

1. मास्टर माइंड सोनू जाटव पुत्र रामदास जाटव निवासी कैखोड़ नरबर जिला शिवपुरी।

2. नरेन्द्र सिंही पुत्र अशोक सिंह सिकरवार निवासी देवगढ़ कोठी के पीछे चना कोठार कम्पू ग्वालियर।

3. बृजेश रजक पुत्र रामा रजक निवासी शीतला मंदिर के पास देवनगर कॉलोनी झांसीरोड ग्वालियर।

4. अजय परिहार पुत्र हाकिम सिंह निवासी शीतला मंदिर के पास देवनगर कॉलोनी झांसीरोड ग्वालियर।

5. नकुल परिहार पुत्र उदय सिंह परिहार निवासी विक्की फैक्ट्री के पास झांसीरोड ग्वालियर।

6. नीकेश साहू पुत्र कमल किशोर साहू निवासी आमखो कम्पू जिला ग्वालियर।

7. परमार सिंह पाल पुत्र रामधार सिंह निवासी थाटीपुर जिला ग्वालियर।

 

*जप्त मशरूकाः*- एटीम कार्ड 84, मोबाइल 09 जप्त किये गये।

 

*सराहनीय भूमिकाः*- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में साइबर क्राइम विंग एवं क्राइम ब्रांच टीम ग्वालियर की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in