सराफा एशोसिएशन मप्र (जेडीडब्लुए) में संजय अग्रवाल बने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश सोनी, मोहित येरपुडे कार्यसमिति सदस्य

बालाघाट

 

सराफा एशोसिएशन मप्र (जेडीडब्लुए) में संजय अग्रवाल बने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश सोनी, मोहित येरपुडे कार्यसमिति सदस्

 

बालाघाट :मध्यप्रदेश सराफा जगत का सबसे सक्रिय और स्वीकार्य संगठन ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेल्फेयर एशोसियेशन की नवगठित कार्यकारिणी में वारासिवनी सराफा एशोसियेशन से संजय अग्रवाल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश सोनी एवं मोहित येरपुडे प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए। उक्त मनोनयन संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की कोर कमेटी और सदस्यों की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक जो आष्टा भोपाल के गीतांजली रिसोर्ट में विगत दिनों संपन्न हुई मे किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संपूर्ण प्रदेश के महानगरों और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की शत् प्रतिशत उपस्थिति रही। जिसमे सराफा व्यापार में लागू हालमार्क संबंधित प्रावधानों में आवश्यक सुधार और निकट भविष्य में चांदी आभूषणों में भी लागू होने वाली हालमार्किंग केटेगरी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा बीआईस की नेशनल प्रिशियस कमेटी मेम्बर पंकज अरोड़ा को सौंपने के लिए अपेक्षित पत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय जैन और महासचिव को सौंपा। जिससे वर्तमान और भविष्य में व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हितों के साथ व्यवहारिक नियम लागू हो एवं प्रदेश में सराफा व्यापार और उन्नत हो।

संगठन की इस आवश्यक बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अपने मत और विचार खुलकर रखे गए और सभी प्रस्तावों जैसे सदस्यता शुल्क, प्रवास कार्यक्रम और अगले वर्ष भोपाल में ही वार्षिक आयोजन के लिए सहमति दी गई। *सभी उपस्थित बंधुओं को अध्यक्ष संजय जैन द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए एवं बैठक के एजेंडे पर संतोष सराफ द्वारा सभी व्यापारियों का समुचित मार्गदर्शन दिया गया।

वारासिवनी सराफा एशोसियेशन के सदस्यों की महत्वपूर्ण नियुक्ति पर ना सिर्फ वारासिवनी बल्कि पूरे महाकौशल में खुशी का वातावरण बना और सभी ने नवनियुक्त बंधुओं को बधाईयाँ भी प्रेषित की। इस क्रम में पदाधिकारियों द्वारा शीघ्र ही सभी एशोसियेशनो मे प्रवास और बैठकों की मंशा जाहिर करते हुए बताया कि संगठन की पारदर्शी नितियो से ना सिर्फ व्यापारी बल्कि उपभोक्ताओं के हितों के संकल्प के साथ हम सभी को साथ लेकर कार्य करने के लिए एकजुट और तत्पर है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in