आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ आज से

आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ आज स

श्री पार्श्वनाथ जिनालय में होगा आयोजन – आज निकलेगी घट यात्रा

छिंदवाड़ा – आज गुरुवार 25 दिसंबर के शुभ दिन 1 जनवरी 2026 तक चलने वाले श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जिनालय नई आबादी गांधी छिंदवाड़ा में होगा।

आठ दिवसीय महोत्सव को कराने का सौभाग्य जिनशासन सेवक मोतीलाल सुबोध कुमार, सुधीर कुमार जैन भैयाजी परिवार के साथ श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन को प्राप्त हुआ है। जिनके आमंत्रण पर राष्ट्रीय स्तर के विद्वतगण छिंदवाड़ा पधार चुके हैं और उनके मंगल सानिध्य में यह आठ दिवसीय अनुष्ठान होगा।

*आज निकलेगी घट यात्रा -*

फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि आज गुरुवार को प्रातः 7.30 बजे घट यात्रा का शुभारंभ मुख्य आयोजक मोतीलाल सुबोध कुमार जैन के निज निवास सिवनी रोड रेल्वे स्टेशन के सामने से गांधी गंज लाइब्रेरी होते हुए नई आबादी पार्श्वनाथ जिनालय पहुंचेगी जहां 08:00 बजे ध्वजारोहण एवं श्री मंडप का उद्घाटन होगा पश्चात 08:15 से श्रीजी का प्रक्षाल एवं मंगल कलश स्थापना कर श्री जिनेंद्र पूजन एवं श्री सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ होगा। दोपहर 3 बजे से तत्व गोष्ठी रात्रि – 7 बजे से पाठशाला, 7.45 से श्री जिनेंद्र भक्ति, 8:30 से प्रवचन एवं 9:30 बजे से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील सकल जैन समाज से आयोजक भैयाजी परिवार के साथ दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, प्रियकारिणी मंडल, मुमुक्षु युवा मंडल, वृंद बालिकाएं एवं वीतराग विज्ञान पाठशाला द्वारा की गई है।

सादर प्रकाशनार्थ 24,12,2025

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in