*भारत निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार ग्राम पंचायत मोटकामाफी में संपन्न हुई ग्राम सभा की बैठक*
मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
खंडवा जिले के पुनासा तहसील के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार आज दिनांक 23 दिसंबर को मतदान केंद्र क्रमांक 1 कटार 2 मोटका माफी 3 मोटका माफी 4 मोटका स्टेशन रोड 5 मोटका स्टेशन रोड के समस्त बीएलओ मोटका ग्राम पंचायत में उपस्थित हुए जहां पर उन्होंने 1 जनवरी 2026 की मतदाता
सूची का विधिवत प्रकाशन किया एवं वाचन किया जिसमें बी एल ए श्री मुकेश शुक्ला श्री चरण सिंह सोलंकी श्री अविनाश दांगी एवं अजय केवट भी उपस्थित रहे और साथ में सरपंच की अध्यक्षता में आज की बैठक में जो कार्रवाई की गई उसमें मतदाता सूची का प्रकाशन वाचन एवं नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु प्रारूप 6 ,नाम हटाने के लिए 7 और संशोधन करने के लिए 8 फार्मो का भी प्रकाशन किया गया समझाया गया और बताया गया है कि आज के समय में जितने भी गांव के युवक युवती 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं उनके नाम अधिक से अधिक इस 1 महीने की अवधि में नाम जुड़वाएं उपरोक्त जानकारी बी एल ओ संजय वर्मा भुवानी राम अवचरे द्वारा दी गई



