रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती
*शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा शहर क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की ग -*
जनपद बस्ती में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर तथा भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई।इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। गश्त के क्रम में आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।पैदल गश्त के साथ-साथ सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही भी की गई। अवैध रूप से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही अमल में लाई गई तथा उन्हें अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। पैदल गश्त एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर अंकुश, आमजन में सुरक्षा का एहसास कराना तथा सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना है। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर दें। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।



