खबर छिंदवाड़ा से –
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ शुभारं
घटयात्रा ने किया छिंदवाड़ा नगर का भ्रमण
ध्वजारोहण कर श्री मंडप का हुआ उद्घाटन
फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने की अनुमोदना
गुरुवार 25 दिसंबर के शुभ दिन मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा में आठ दिनों तक चलने वाले श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ घट यात्रा से हुआ।
अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि विधान कराने का सौभाग्य मोतीलाल सुबोध कुमार जैन भैयाजी परिवार को प्राप्त हुआ,
जिनके मंगल आमंत्रण पर सकल जैन समाज के साथ श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन के हजारों जैन बंधुओं ने धर्म आराधना की।
इस अवसर पर घटयात्रा के साथ ध्वजारोहण, श्री मंडप का उद्घाटन, श्रीजी सहित मां जिनवाणी, मंगल कलश, अष्ट मंगल द्रव्य एवं अष्ट प्रातिहार्य की स्थापना विधि विधान पूर्वक की गई।
इस अवसर पर जयपुर से पधारे युवा विद्वान पंडित जिनेन्द्र जी शास्त्री, पंडित हिमांशु जी शास्त्री के साथ स्थानीय विद्वान पंडित ऋषभ जी शास्त्री, डॉक्टर विवेक जी जैन, पंडित रूपेंद्र जी शास्त्री द्वारा सम्पूर्ण विधि विधान कराकर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ कराया गया।
आपको बता दें कि यह विधान 1 जनवरी 2026 तक चलेगा जिसमें सकल जैन समाज प्रतिदिन सिद्ध परमेष्ठी भगवन्तों की मंगल आराधना करेगा।
छिंदवाड़ा से दीपक राज जैन की रिपोर्ट



